अन्तर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशदिल्लीराष्ट्रीयव्यापार

भारी छूट देने की प्लानिंग कर रहा ईरान, सबसे सस्ती कीमत पर तेल| जाने वज़ह

नई दिल्ली : एशियाई देशों में अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से ईरान उभरने की कोशिश में लगा हुआ है| अपने आर्थिक हालत में सुधार के लिए वह भारत समेत बाकी एशियाई देशों को तेल की कीमत में भारी छूट देने की प्लानिंग भी कर रहा है| फिलहाल यह साफ नहीं है, कि वह छूट कितनी होगी| क्योंकि इस बारे में ईरान के ऑइल मिनिस्ट्री के लोग भी खुलकर बात करने से कतरा रहे हैं| ईरान की न्यूज एजेंसी की एक खबर के मुताबिक, मिनिस्ट्री का कहना है|

डिस्काउंट देना तो ग्लोबल मार्केट में बने रहने का एक हिस्सा है| अमेरिका के प्रतिबंध झेल रहे ईरान का सीधा मुकाबला सऊदी अरब से है| ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक, ईरान की नैशनल ईरानियन ऑइल कंपनी सितंबर की सेल्स के लिए अपने प्राइस काफी कम कर सकती है| यह डिस्काउंट पिछले 14 साल में दिया गया सबसे बड़ा डिस्काउंट हो सकता है| बता दें कि अमेरिका ने खुद को 2015 न्यूक्लियर डील से अलग करके ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाने की बात कही थी| 5 नवंबर से उसके प्रतिबंध का दूसरा चरण शुरू होने वाला है| इसके बाद ईरान पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल बेचने पर पाबंदी लग जाएगी| हालांकि, भारत और चीन पहले ही साफ कर चुके हैं, कि वे ईरान से लिए जाने वाले ईंधन में फिलहाल कटौती करने को तैयार नहीं हैं| गौरतलब है कि ईरान में उत्पादित होने वाले कुल का आधे से ज्यादा भारत और चीन ही खरीदते हैं|

Related Articles

Back to top button