राष्ट्रीय

भूमि विवाद में भाई ने की बहन की हत्या

murder logoसुपौल। जिला मुख्यालय स्थित बसबिट्टी रोड(वार्ड नं.-20)में भूमि विवाद में एक भाई ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी। दोनों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। पुलिस ने हत्या के बाबत कांड संख्या-370ध्14 दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रामसहाय राय ने बताया कि वार्ड नम्बर 20 की जुलेखा व बशीर के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। उन्होंने बताया कि अलीजान की बेटी गुलेशा की शादी बशीर से बहुत पूर्व में हुई थी। वहीं अलीजान के बेटे की शादी बशीर की बहन जुलेखा से हुई थी। बाद में बशीर ने अपनी शाली जुलेशा से भी शादी कर ली। दोनों बहन के नाम शादी के पूर्व से ही कुछ जमीन थी। जिसपर बशीर ने कब्जा जमा लिया। इधर जुलेखा उक्त जमीन में से अपना हिस्सा मांगने लगी। बस यहीं से विवाद शुरु हो गया। इसी विवाद को लेकर जुलेखा के पति की हत्या कर दी गई। जिसमें बशीर सहित अन्य को आरोपी बनाया गया। जिसके चलते बशीर फरार रहने लगा। इधर पहले पति के मरने के बाद जुलेखा ने शमीम से शादी कर ली। गुरुवार की सुबह बशीर अन्य लोगों के साथ जुलेखा के घर घुस गया और लाठी, रड व अन्य धारदार हथियार से वार करने लगा। जिसमें जुलेखा व उसके पति बुरी तरह जख्मी हो गये। जख्मी दोनो पति-पत्नी को सदर अस्पताल लाया गया जहां पत्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं पति को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। समाचार प्रेषण तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Related Articles

Back to top button