मनोरंजन

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का बड़ा खुलासा, पवन सिंह ने जान से मारने की दी थी धमकी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने अफेयर को लेकर खुलासा किया हैl गौरतलब है कि यह जोड़ी जब भी पर्दे पर आती थी, छा जाती थीl

अक्षरा और पवन रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में भी कपल रह चुके हैंl

पवन सिंह ने जब शादी की तब दोनों का रिश्ता खत्म हो गयाl अक्षरा ने अब अपने रिलेशनशिप के बारे में बताने का मन बनाया हैl खबर के अनुसार इस बारे में बताते हुए अक्षरा ने कहा कि पवन सिंह ने उनसे रिलेशनशिप के दौरान एक एग्रीमेंट पर साइन कराया था और कहा था कि यह रिलेशनशिप का कॉन्ट्रैक्ट हैंl

अक्षरा सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने पवन सिंह का बुरे समय में बहुत साथ दिया हैl एयरपोर्ट पर पवन सिंह का बैग वह उठाती थी और पुलिस के सामने रोती थी ताकि उन्हें जाने दिया जाएl पवन सिंह के साथ जब वह रिश्ते में थी तब उन्होंने बहुत खराब परिस्थितियों का सामना किया हैl

अक्षरा सिंह ने आगे बताते हुए यह भी कहा कि उनका और पवन सिंह का रिश्ता बहुत ही खराब नोट पर समाप्त हुआ हैl ब्रेकअप के दौरान पवन सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी और यह भी कहा था कि उन्हें भोजपुरी फिल्म में काम नहीं मिलेगाl

हालांकि उन्हें खुद पर विश्वास था और उन्होंने मेहनत करना शुरू कर दी और जिसके चलते आज वह अपने पैरों पर खड़ी हैl दोनों के रास्ते अब अलग-अलग हैंl

Related Articles

Back to top button