दिल्लीराष्ट्रीय

मंगलयान ने भेजी मंगल की एक और तस्वीर

दस्तक टाइम्स/ एजेंसी
imagesनई दिल्ली: मंगल का चक्कर लगा रहे भारतीय उपग्रह मंगलयान ने लाल ग्रह के सतह की एक और तस्वीर भेजी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज यह तस्वीर जारी की। मंगलयान पर लगे मार्स कलर कैमरे ने यह तस्वीर गत 24 अगस्त को 4282 मीटर की ऊंचाई से ली थी और इसका रिजोल्यूशन 222 मीटर है। तस्वीर में मंगल के सतह पर मैदान और गड्ढे दिखायी दे रहे हैं। यह इलाका नेपेन्थेस मेंसी के करीब है। करीब आधे महीने की ‘नींद’ से जागने के बाद मंगलयान ने दूसरी बार लाल ग्रह की तस्वीर भेजी हैं। इससे पहले उसने 14 जुलाई को साइनस सेबेयस चतुर्भुज की तस्वीर भेजी थी। भारत का पहला अंतरग्रहीय मिशन मंगलयान आठ से 22 जून तक ब्लैकआउट में चला गया था और उसका धरती के साथ संपर्क टूट गया था। मंगल और पृथ्वी के बीच सूर्य के आ जाने से मंगलयान ब्लैकआउट में चला गया था और इस दौरान स्वचालित मोड पर रहा। ब्लैकआउट से बाहर आने के बाद मंगलयान के सभी उपकरण सामान्य ढंग से काम कर रहे हैं और मंगल के आंकड़े एकत्र कर रहे हैं। छह महीने का कार्यकाल खत्म होने के बाद इसकी सेवा को विस्तार दिया गया था क्योंकि इसमें काफी ईंधन बचा है।

Related Articles

Back to top button