राज्यराष्ट्रीय

मंत्री का शर्मनाक बयान कहा, ‘महिलाएं खुद रेप करवाती हैं’

tata ramमैनपुरी: शुक्रवार को मैनपुरी के एक कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश सरकार में पैक्सफेड के चेयरपर्सन तोताराम यादव ने महिलाओं पर अमर्यादित बयान दिया है। तोताराम यादव ने कहा है कि महिलाओं का रेप नहीं होता, वे आपसी सहमति से रेप करवाती हैं। नेता के इस विवादित बयान के बाद पुलिस तथा प्रशासन के साथ सरकार को भी हैरान होना पड़ता है। महिलाओं के साथ रेप नहीं होता है, यह तो आपसी सहमति से रेप कराती हैं। मेरा दावा है कि महिलाओं के साथ कभी रेप हो ही नहीं सकता।’ उन्होंने कहा,’रेप कराने के बाद लोग सरकार को दोष देते हैं। ज्यादातर लोग कहते हैं कि सरकार की कानून-व्यवस्था खराब है। जब कोई अपनी मर्जी से रेप करा लेगा तो फिर सरकार क्या करेगी। उनका दावा है कि उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं नहीं होती। उन्होंने कहा कि पहले तो सब अपनी मर्जी से होता है, जब मामला सामने आ जाता है तो इनको रेप का रूप दे दिया जाता है। सब लड़का-लड़की की सहमति से होता है।’
वह यूपी में बढ़ रहे दुष्कर्म की घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। तोताराम के ऊपर पैक्सफेड में बड़े पैमाने पर गड़बडिय़ां के आरोप हैं। उनके बेटे के साथ उनके कई रिश्तेदार यहां पर नियुक्त हैं। तोताराम की लोकसभा चुनाव के दौरान अहम भूमिका थी। इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भी रेप को लेकर कुछ ऐसा ही बयान दिया था। मुलायम ने रेपिस्टों के बारे में कहा था,’लड़के हैं, गलती हो जाती है, तो क्या उन्हें फांसी पर चढ़ा दें?’

Related Articles

Back to top button