फीचर्डराष्ट्रीय

मनमोहन-पुतिन वार्ता शुरू 5 समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

INDIA RUSSIAIAN PRIME MINISTER VISITमास्को (एजेंसी)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने वार्षिक शिखर वार्ता की।  दोनों देश पांच समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। रविवार को मास्को पहुंचे मनमोहन सिंह को मास्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस ने सुबह डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया। दोपहर को मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति पुतिन ने के्रमलिन में अकेले में बात की। बाद में दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इसके बाद समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। सोमवार को वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान पांच समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। इनमें से एक सजायाफ्ता लोगों के प्रत्यर्पण से जुड़ा है। दूसरा समझौता विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित है।
तमिलनाडु स्थित कुडनकुलम परमाणु संयंत्र के लिए तीसरे और चौथे रिएक्टरों के बारे में सोमवार को हस्ताक्षर नहीं होंगे  इस मुद्दे पर दोनों पक्षों में हलाकि वाणिज्यिक सहमति बन गई है। मनमोहन सिंह और पुतिन द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख स्तंभों- रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तैयार हैं। मनमोहन सिंह ने वार्षिक शिखर सम्मेलन को दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी की एक महत्वपूर्ण विशेषता करार दिया।

Related Articles

Back to top button