मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने नाइट पार्टी में की मस्ती

बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा मलाइका अरोड़ा हाल ही में करण जौहर के घर आयोजित नाइट पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं। पार्टी में दोनों ने खूब मस्ती की।

मुंबई: बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हाल ही में फ‍िल्‍ममेकर करण जौहर के घर आयोजित नाइट पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं। सूत्रों की मानें तो दोनों सितारों ने इस पार्टी में खूब मस्‍ती की, दोनों ने खूब नाच गाना किया। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्‍छी बॉन्‍ड‍िंग और करीबी देखी गई।

करण जौहर की ये पार्टी बेहद प्राइवेट पार्टी रही, जिसमें चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। मलाइका और अर्जुन कपूर के अलावा करिश्मा कपूर, करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और सीमा खान इस पार्टी का हिस्‍सा बनीं। पार्टी में अर्जुन जहां जींस और टीशर्ट के साथ कैप लगाए नजर आए तो मलाइक ब्‍लैक टॉप के ऊपर ब्‍लैक एंड व्‍हाइट महीने चेक का ब्‍लेजर पहने दिखीं। अर्जुन कपूर का नया लुक भी पार्टी में सामने आया।

वो केवल मूंछों में नजर आए। बता दें कि एक बेटे की मां मलाइका 12 साल छोटे अभि‍नेता अर्जुन कपूर के साथ अफेर को लेकर चर्चा में हैं। मलाइका ने 2017 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक ले लिया था और उसी के बाद वह अर्जुन कपूर के नजदीक आईं। मलाइका और अर्जुन जल्‍द शादी भी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स ने इस साल उनकी शादी का दावा किया है।

हाल ही में कलर्स चैनल पर इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले एपिसोड में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा नजर आए थे। इस शो का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था जिसमें अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ पकड़ कर स्‍टेज पर चलते हुए दिखाई दिए थे। कई बार पार्टीज में दोनों बेहद करीब दिखाई दिए। इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि अर्जुन और मलाइका अपने रिश्‍ते को छिपाकर रखना नहीं चाहते हैं। जल्‍द ही दोनों अपने रिलेशन को पब्‍लिक कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button