मनोरंजन

मलायका अरोड़ा और सोनम कपूर के बीच के अनबन ख़त्म, क्या कपूर खानदान में मलायका अरोड़ा की होगी इंट्री

मुंबई : पिछले लंबे समय से चर्चा थी कि अर्जुन कपूर की चचेरी बहन सोनम कपूर को अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा के रिश्ते से परेशानी थी। चूंकि दोनों के बीच एक पार्टी के दौरान अनबन हो गयी थी। लेकिन रिया कपूर के जन्मदिन पर जो तस्वीरें सामने आयी हैं, उस से साफ है कि दोनों के बीच अब कोई भी मनमुटाव नहीं हैं और मलायका को पूरा परिवार भी अब परिवार का हिस्सा ही मानने लगा है।

तभी तो रिया कपूर के जन्मदिन के लिए सभी एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें मलायका, अर्जुन कपूर, रिया कपूर व उनके ब्वॉयफ्रेंड, सोनम कपूर और आनंद आहूजा सभी एक साथ काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। इससे यह संकेत साफ मिल रहे हैं कि जल्द ही मलायका की कपूर परिवार में एंट्री हो सकती है।

https://www.instagram.com/p/BupSSa-hIVA/?utm_source=ig_web_copy_link

जबकि दूसरी तरफ यह चर्चाएं हैं भी कि आगामी अप्रेल महीने में अर्जुन और मलायका शादी के बंधन में बंध जायेंगे. करण जौहर के शो कॉफी विद् करण पर मलायका ने अर्जुन को पसंद करने की बात भी कही है कि वह अर्जुन को पसंद करती हैं। वही करीना कपूर खान ने स्पष्ट किया कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि, मलाइका और अर्जुन दोनों के बीच कोई रिश्ता है ये वो किसी से छिपाते भी नहीं लेकिन इस रिलेशनशिप को वो किस लेवल तक ले जाते हैं ये दोनों के फैंस को इंतज़ार है। अक्सर आउटिंग के लिए आते-जाते वक्त कैमरे में कैद होने वाले अर्जुन और मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट देना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में अर्जुन ने फिल्म मोस्ट वांटेड के लिए उनका बेहद ही अलग लुक और बॉडी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। कई कमेंट्स आये लेकिन एक स्पेशल कमेंट भी था। मलाइका का। उन्होंने बस इतना ही लिखा – ‘किलिंग इट’।

Related Articles

Back to top button