ब्रेकिंगमनोरंजन

मशहूर अभिनेता इरफान खान का 53 साल की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : मशहूर अभिनेता इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे। इरफ़ान ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म डायरेक्टर शूजित सरकार ने एक ट्वीट के जरिए इरफान के निधन के बारे में जानकारी दी है। डायरेक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त इरफान तुम लड़े… लड़े और बहुत लड़े…मैं तुम पर हमेशा गर्व महसूस करूंगा। शांति और ओम शांति। इरफान खान तुम्हें सलाम।’ इरफ़ान ज़िंदगी के आखिरी लम्हे तक लड़ते रहे। जाते-जाते उन्होंने कहा कि से ज़िंदगी को पहली बार चख रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देत हुए लिखा- ‘इरफ़ान ख़ान का निधन सिनेमा जगत के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। उन्हें हमेशा उनकी वर्सटाइल परफॉर्मेंस के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्त और उनके चाहने वालों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्म को शांति दें।’

इरफान खान के निधन को लेकर ऑफ़िशियल बयान भी जारी कर दिया गया है। इसमें लिखा गया है- ‘मुझे यकीन है कि मैं सेरेंडर कर चुका हूं। ये कुछ शब्द हैं, जो इरफान ने 2018 में अपने कैंसर से लड़ने की शुरुआत में कहे थे। यह बहुत दुख देने वाला है कि हमें उनके ना रहने की ख़बर को आगे लाना पड़ रहा है। इरफ़ान एक बहुत ही मजबूत व्यक्ति थे, जो अपनी आखिरी सांस तक लड़े और उन सभी को प्रेरित किया, जो उनके पास आया। जब उन्हें 2018 में कैंसर जैसी न्यूज़ का झटका लगा, तब उन्होंने उसके साथ आने वाली हर लड़ाई को लड़ा।’ इसमें आगे लिखा गया है, ‘इरफ़ान अपने प्यार और परिवार से घिरे रहते थे, एक सच्ची अपनी खु़द की सच्ची विरासत पीछे छोड़कर जा रहे हैं। हम सब यह प्रार्थना और आशा करते हैं कि उन्हें शांति मिले। अपने शब्दों पर रहते हुए, जो उन्होंने आखिरी में कहे थे। ऐसा कि जैसे कि ज़िंदगी को पहली बार चख रहा हूं, यह उसका चमत्कारी भाग है।’ गौरतलब है कि बीमारी की वजह से इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ समय पहले वह अपने इलाज़ के लिए लंदन भी गए थे। उसके बाद उनके हालत में कुछ सुधार आया था। उन्होंने आखिरी फ़िल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग भी की। मंगलवार को एक बार फिर तबीयत ख़राब होने पर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं।

इरफान खान की मौत के बाद से पूरे देश में शोक ही लहर दौड़ गई है। सूचना एवं प्रसारण में मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर इरफ़ान को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने लिखा- इरफ़ान ख़ान बहुआयामी कलाकार थे। उनके निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को दिल से संवेदनाएं।’ इरफान ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत इंटरनेशल फ़िल्म से की थी। उनकी पहली फ़िल्म ‘सलाम बॉम्बे’ को ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। उस समय इरफान खान एनएसडी में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। इरफान की आखिरी फ़िल्म अंग्रेजी मीडियम बनी। यह फ़िल्म इस साल लॉकडाउन से पहले सिनेमाघरों में उतरी।

Related Articles

Back to top button