व्यापार

महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 2 प्रतिशत बढ़ी

नई दिल्ली। सितंबर माहf में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 2 फीसदी बढ़ी है। इस साल सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 55,022 वाहन क्रय किया है। पिछले साल सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 53,752 वाहन बेचे थे। सालाना आधार पर सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 50,545 यूनिट से 1 फीसदी बढ़कर 51,268 यूनिट रही है। सालाना आधार पर सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 3,207 यूनिट से बढ़कर 3,754 यूनिट रहा है। सालाना आधार पर सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर वाहनों की बिक्री 25,414 यूनिट से 16 फीसदी घटकर 21,411 यूनिट रही है। सालाना आधार पर सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कमर्शियल वाहनों की बिक्री 19,203 यूनिट से 19 फीसदी बढ़कर 22,917 यूनिट रही है। सालाना आधार पर सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 45,788 यूनिट से 18 फीसदी घटकर 37,581 यूनिट रही है। सालाना आधार पर सितंबर में घरेलू बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 44,220 यूनिट से 19 फीसदी घटकर 35,953 यूनिट रही है। सालाना आधार पर सितंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट 1,568 यूनिट से बढ़कर 1,628 यूनिट रहा है।

Related Articles

Back to top button