उत्तर प्रदेशराज्य

महिला के साथ ऑटो चालक को छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
arrestगाजियाबादः मनचले अॉटो चालक को महिला से छेड़छाड़ करना बहुत महंगा पड़ गया। महिला ने छेड़छाड़ करने वाले अॉटो चालक को न सिर्फ पीटा बल्कि उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी ऑटो चालक ने महिला से छेड़छाड़ की थी, जिस पर वह चलते ऑटो से कूद गई थी। जानकारी के अनुसार, महिला कविनगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहती है और ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत है। 15 अक्तूबर को उसने मधुबन बापूधाम कालोनी-ई ब्लॉक से घर जाने के लिए ऑटो किया। घर के पास पहुंचते ही महिला ने ऑटो चालक को ऑटो रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने ऑटो रोकने के बजाय स्पीड और बढ़ा दी। ऑटो चालक चलते ऑटो में महिला से छेड़छाड़ करने लगा। अपनी इज्जत बचाने के लिए महिला चलते ऑटो से कूद गई तो आरोपी ऑटो लेकर भाग गया। इस दौरान महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए।
पुलिस का कहना है कि शनिवार सुबह साढे़ 8 बजे महिला ऑफिस जा रही थी। महिला को घर के पास ही वही ऑटो चालक दिखाई दिया। महिला ने हिम्मत दिखाई और ऑटो चालक को पकड़ लिया। शोर मचाकर लोगों को जमा कर लिया। महिला के परिजन भी वहां आ गए। कुछ दूरी पर पीसीआर में बैठे पुलिसवालों को भी वहां बुला लिया गया। कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button