मनोरंजन

मांगटीका पहनकर ट्रोल हुई किम करदाशियां, यूजर ने लिखा- ‘फोटो डिलीट कर दो’

अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां अपने फैशन सेंस को लेकर दुनिया भर में मशहूर हैं। हालांकि कई बार उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया जा चुका है। किम ने हाल ही में कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से वह भारतीय यूजर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल इस बार किम ने भारतीय संस्कृति के साथ एक्सपेरिमेंट किया है।

इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। किम ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह ग्रे क्रॉप टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट पहनी हुई दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने इंडियन जूलरी जैसे मांगटीका भी पहना हुआ था। किम की ये तस्वीरें चर्च की हैं।

किम की इन तस्वीरों को देखकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। एक यूजर ने लिखा- तुम क्या खुद को मस्तानी यानी दीपिका समझती हो। अभी भी वक्त है फोटो डिलीट कर दो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- पागल औरत चर्च में मांगटीका पहन कर कौन जाता है।

किम कई बार अपने ड्रेस की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। इस बार के मेट गाला में भी किम अलग अंदाज में नजर आई थीं। इस दौरान किम ने ट्रांसपेरेंट पहनी हुई थी जिससे पानी की बूंदे टपकती नजर आ रही थीं। ऐसा लग रहा था मानों किम समुंदर से नहाकर सीधा मेट गाला पहुंच गईं हो। किम की ये ड्रेस 8 महीने में बनकर तैयार हुई थी। यूजर्स ने इस ड्रेस की वजह से भी उन्हें खूब ट्रोल किया था।

बता दें किम करदाशियां हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। इतना ही नहीं अमरीकी टीवी स्टार किम साल 2018 में इंटरनेट पर सर्च होने वाली सबसे खतरनाक सिलेब्रिटी हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म मैकेफी ने ऐसे ही सेलेब्रिटीज की एक सूची जारी की थी जिनके नाम के सर्च में कई खतरनाक लिंक शामिल होते हैं। इस लिस्ट में किम का नाम सबसे ऊपर था। साल 2012 में भारतीय खाने पर टिप्पणी करने के बाद भी वह विवादों में आई थीं।

 

Related Articles

Back to top button