Entertainment News -मनोरंजन

मां बनने को बेकरार हैं प्रियंका चोपड़ा, बच्चे को लेकर किया बड़ा खुलासा

प्रियंका चोपड़ा जोनस फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में वह फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और अपने बारे में ढेर सारे खुलासे भी कर रही हैं।

इस बार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मां बनने को लेकर बड़ी बात बोली है। अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का भारत के अलावा अमेरिका में भी जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका अमेरिका में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची। यहां उनसे निक जोनस और मां बनने को लेकर ढेर सारे सवाल किए गए।

प्रियंका चोपड़ा से मां बनने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने उत्साहित होकर जवाब दिया। उन्होंने कहा- ‘मैं मां बनने का इंतजार नहीं कर सकती। मैं बेकरार हूं। मेरा मतलब है कि भगवान की दुआ से सभी की जिंदगी में खूबसूरत पल आते हैं, निक और मैं भी इस पल को जरूर पाना चाहते हैं।’ प्रियंका चोपड़ा के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

पता हो कि प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में राजस्थान के जोधपुर के उम्मैद भवन में अमेरिकन गायक निक जोनस से शादी की थी। इन दोनों की शाही शादी की चर्चा खूब सुनने को मिली थी। उनकी शादी गुपचुप तरीके से हुई थी, यहां तक की कई हद तक मीडिया को भी शादी में जाना मना था। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं।

आपको बता दें कि फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म जय गंगाजल थी। ये फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था। वहीं ‘द स्काई इज पिंक’ में प्रियंका चोपड़ा अभिनेत्री जायरा वसीम की मां का किरदार कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया हैं।

Related Articles

Back to top button