फीचर्डराष्ट्रीय

मालदीव के साथ रक्षा संबंध मजबूत बनाएगा भारत: एंटनी

anनई दिल्ली। रक्षा मंत्री के एके एंटनी ने मालदीव के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। मालदीव के रक्षा मंत्री और वहां के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख मोहम्मद नजीम से आज नई दिल्ली में मुलाकात में रक्षा मंत्री ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भारत मालदीव के नेशनल डिफेंस फोर्स के लिए मेडिकल सुविधाएं तथा विशेषज्ञता को मजबूती देने के लिए अपना समर्थन जारी रखेगा। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत में मालदीव के चिकित्सा विशेषज्ञों के प्रशिक्षण भारतीय सेना के चिकित्सा विशेषज्ञों की मालदीव में प्रतिनियुक्ति तथा मालदीव में चिकित्सा से जुड़ी अवसंरचनाओं को मजबूत बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

एंटनी ने यह घोषण की कि अब से मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स के सभी अधिकारियों और कर्मियों का भारतीय सेना के चिकित्सा संस्थानों में शल्य चिकित्सा सहित अन्य बीमारियों का इलाज किया जाएगा।

भारत और मालदीव के रक्षा मंत्रियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा तथा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से जुड़े विषयों पर भी बातचीत की।

मालदीव के रक्षा मंत्री 14 दिसंबर को कोच्चि जाएंगे और दक्षिण नौसेना कमान की नौसैनिक सुविधाओं को देखेंगे। यात्रा के दौरान मालदीव के रक्षा मंत्री को हिन्दुस्तान एरॉनोटिक्स लिमिटेड द्वारा तैयार एडवांस लाइट हैलीकॉप्टर (एएलएच) को सांकेतिक रूप में मालदीव नेशनल डिफेस फोर्स को प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button