फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

‘मिस्टर बंटाधार’ ने किया था मप्र का सत्यानाश : उमा भारती

umaaभोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर कहा है कि ‘मिस्टर बंटाधार’ ने राज्य का सत्यानाश कर दिया था।  छतरपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने गांव  गरीब  किसान  बेटी  छात्रों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए अभिनव कार्य से जनता को राहत पहुंचाई है। कांग्रेस ने कभी राज्य की चिंता नहीं की  मिस्टर बंटाधार ने प्रदेश का सत्यानाश कर दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से उबारकर विकसित राज्य बनाया  जिससे कांग्रेस बौखला गई है और कांग्रेस को अब गरीबों और किसानों के लिए रोटी  कपड़ा और मकान की याद आ रही है। चुनाव काल में कांग्रेस आपके लिए झूठी घोषणाएं और वादे कर रही है लेकिन जनता को याद है कि 2००3 के पहले प्रदेश का क्या हाल था। पिछले 1० वर्षों में भाजपा के विकासोन्मुखी कार्यों ने कांग्रेस को प्रदेश से पूर्णत: विसर्जित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में नदी जोड़ों योजना का आगाज राजग सरकार ने किया था। जिससे सर्वप्रथम बुंदेलखण्ड की केन-बेतवा नदी लिंक जोड़ने का प्रस्ताव था लेकिन कांग्रेसनीत संप्रग सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डालकर बुंदेलखण्ड की जनता के साथ अन्याय किया है। बुंदेलखण्ड में खनिज भण्डार  वन भण्डार और जल भण्डार हैं फिर भी यहां के लोग रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर हैं।  

Related Articles

Back to top button