स्वास्थ्य

मुंहासों से हैं परेशान? अपनाइए हरे धनिए का नुस्खा

coriander_1478332001हरा धनिया खाते है? अगर नहीं तो खाना शुरू कीजिए जनाब! क्योंकि ये आपकी सेहत तो दुरुस्त करता ही है साथ ही ये आपको खूबसूरत भी बनाता है। जानिए कैसे

मस्‍सों से परेशान हैं तो हरा धनिया पीसकर पेस्ट बना लें और इसे रोजाना मस्सों पर लगाएं, कुछ ही दिनों में मस्सों से निजात मिलेगा।

कमजोरी और थकान महसूस करते हैं या चक्कर आता है तो दो चम्मच धनिए के रस में दस ग्राम मिश्री और आधा कटोरी पानी मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें। फायदा मिलेगा।

हरी धनिया में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, अगर आप इसे नियमित इस्तेमाल करते हैं तो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ने लगेगी।

अगर मुंहासों से परेशान हैं तो चम्मच भर धनिया के रस में चुटकी भर हल्दी मिलाकर उन पर लगाएं, आराम मिलेगा।

Related Articles

Back to top button