उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष के आगमन से एक दिन पहले फीरोजाबाद में छात्रों का बवाल, उपद्रवि हिरासत में

फीरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन से एक दिन पूर्व शिकोहाबाद में कई कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्रों ने हाईवे पर जमकर बवाल काटा। बेरोजगारों के लिए भर्ती निकालने की मांग को लेकर जाम लगा सरकार का पुतला फूंका, वाहनों पर जमकर पथराव किया और तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने लाठियां भांज कर उपद्रव कर रहे छात्रों को खदेड़कर तितर-बितर किया। 18 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया, जबकि 500 अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर अन्य को चिह्नित किया जा रहा है। इस दौरान फंसे यात्री चीखते-चिल्लाते रहे पर उनकी किसी ने नहीं सुनी।

मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष के आगमन से एक दिन पहले फीरोजाबाद में छात्रों का बवाल, उपद्रवि हिरासत में

गुरुवार सुबह सैकड़ों छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले लेकर हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। ये सभी रोजगार देने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने उनसे एक पुतला छीन लिया, तो उन्होंने दूसरा पुतला फूंक दिया। उपद्रवी छात्रों ने वाहनों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस पर पुलिस ने लाठियां भांज कर खदेडऩा शुरू कर दिया तो उपद्रवी छात्रों ने उग्र्र रूप धारण कर लिया और सुभाष तिराहा से मैनपुरी चौराहा तक वाहनों पर जमकर पथराव किया।

किसी तरह पुलिस ने लाठियां भांज कर उन्हें हाईवे से हटाया। 18 छात्रों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। एसपी महेंद्र सिंह ने उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस ने 500 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि दोनों ही पुतलों पर मोदी और योगी के नाम लिखे हुए थे।

योगी, शाह और 40 मंत्री आज फीरोजाबाद में

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को फीरोजाबाद आएंगे। इनके साथ में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, हरियाणा के मंत्री ओमप्रकाश धाकरे सहित 40 मंत्री मौजूद रहेंगे। जिनमें हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के मंत्री भी बताए जा रहे हैं। राजनीतिक दिग्गजों का यह जमावड़ा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.अनिल जैन के पिता सेठ कुंवरसेन अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सेवा उत्सव के चलते होगा। कार्यक्रम में दिव्यांगों को उपकरण का वितरण किया जाएगा।  

 

Related Articles

Back to top button