मनोरंजन

मुम्बई : श्रद्धा कपूर ने अपने कथित बॉयफ्रेंड को फरहान अख्तर के साथ काम से रोका!

मुम्बई : कभी ऐसी चर्चा थी कि ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर को डेट कर रही हैं। फिल्म रॉक ऑन 2 के दौरान ऐसी खबरें आई थीं। अब ऐसा लगता है कि दोनों इन बातों को भूले नहीं हैं। वैसे फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं और श्रद्धा कपूर के फटॉग्रफर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप की खबरें हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि श्रद्धा इस बात के लिए तैयार नहीं हैं कि फरहान और उनके बीच जो कुछ हुआ उसे भूल जाएं। खबरें हैं कि उन्होंने रोहन को फरहान के साथ काम करने से रोका है। एक कैंपेन के लिए रोहन को फरहान के साथ फोटोशूट करना था, लेकिन अब रोहन यह प्रॉजेक्ट नहीं कर रहे हैं।

वैसे फिल्मों की बात करें तो श्रद्धा इन दिनों वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर फिल्म में काम कर रही हैं। फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा हैं, जिसमें वरुण लंदन में पले-बढ़े पंजाबी लड़के की भूमिका में हैं। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा लंदन में शूट होगा। इस फिल्म से शक्ति मोहन और वर्तिका झा डेब्यू कर रहे हैं। उधर, फरहान अख्तर प्रियंका चोपड़ा के साथ द स्काई इज पिंक में काम करते दिखेंगे। इसके अलावा वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय को प्रड्यूस कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button