उत्तर प्रदेशब्रेकिंगमुरादाबादराज्य

मुरादाबाद निगम के स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए गम्भीर सिंह

मुरादाबाद : जिले में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग से सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह को नगर आयुक्त संजय चौहान ने हटा दिया है। अनियमितताओं के आरोप में गंभीर सिंह हटाए गए हैं। नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी पार्षदों ने हटाने का मुद्दा उठाया था। लेकिन, अब सफाई निरीक्षक विकास लोहरा को 6 महीने में दोबारा लाइनपार व दिल्ली रोड का चार्ज देने के मामले में वह खुद हटा दिए गए। लाइनपार में जनता से अभद्रता पर विकास लोहरा को हटाकर तहसील स्कूल क्षेत्र में भेजा गया था लेकिन, उस क्षेत्र के छह पार्षदों ने भी विकास लोहरा की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया था।

तहसील स्कूल क्षेत्र के छह पार्षदों ने भी हटाने की मांग की थी, जिस पर गंभीर सिंह ने विकास लोहरा को वापस पुराने क्षेत्र लाइनपार व दिल्ली रोड का चार्ज दे दिया। वहां का चार्ज मिलने पर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता पर जनता की शिकायतें पहुंचने लगीं। मंडलायुक्त के निर्देश पर नगर आयुक्त संजय चौहान ने उनको स्वास्थ्य विभाग से हटाकर अन्य कई जिम्मेदारी दी हैं। इसके अलावा भीतर खाने कई ओर अनियमितताओं को लेकर सवाल उठ रहे थे।

Related Articles

Back to top button