उत्तर प्रदेशब्रेकिंगमुरादाबाद

मुरादाबाद में जानलेवा हमला:ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबारी से मची अफरा-तफरी, घटना में 12वीं के स्टूडेंट समेत तीन घायल; इलाके में दहशत

पुराने किसी विवाद का बदला लेने के लिए किया गया हमला।(इनसेट में घायल) - Dainik Bhaskar

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र की मंडी समिति में दिन ढलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबारी से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 12वीं के छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्र को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए अपने घरों में छिप गए। हटना मंडी समिति से मात्र 50 मीटर की दूरी की है। एसपी सिटी और एएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से पूछताछ की। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र के कंजरी सराय निवासी सतीश कश्यप टाउन हाल पर पार्किंग के बराबर में टिक्की समोसे का ठेला लगाते हैं। उनका 17 साल का बेटा देव कश्यप 12वीं का छात्र है। बीते शनिवार 5 जून की शाम वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए कहकर घर से निकला था। रास्ते में मोहल्ले में ही रहने वाला उसका दोस्त बीनू और ताड़ीखाना निवासी गोलू भी मिल गए। तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर मंडी समिति पहुंच गए। कुछ देर बाद दूसरी बाइक पर सवार होकर एकता कालोनी निवासी अमन ठाकुर भी वहां पहुंच गया। पुराने किसी विवाद को लेकर एक के बाद एक दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग और बमबाजी होने लगी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से देव कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया, जबिक गोलू और बीनू बम की चपेट में आकर जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही देव कश्यप का दोस्त शलभ गुप्ता मौके पर पहुंचा और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने देव कश्यप की हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। गोलू और बीनू को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।

देर शाम बमबारी से पुलिस अलर्ट
बमबारी और फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। आनन-फानन में एएसपी अनिल कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में आसपास मौजूद लोगों ने पूछताछ की, लेकिन घटना के कारण का खुलासा नहीं हो सका। इसके बाद एसपी सिटी अमित कुमार आनंद निजी अस्पताल पहुंचे और घायल छात्र के परिजनों से पूछताछ की। परिजन भी कोई खास जानकारी नहीं दे सके। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुराने किसी विवाद का बदला लेने के लिए किया गया हमला
इस घटना में एकता कालोनी निवासी अमन ठाकुर का नाम सामने आया है। जिसका ताड़ीखाना निवासी देव कश्यप और उसके साथियों से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। अमन ठाकुर ने देख लेने की चेतावनी दी थी। आज गोलू, देव और उनके साथियों के मंडी समिति होने की सूचना अमन को मिल गई। जिसके बाद अमन ने अपने साथियों के साथ इन पर फायरिंग और बम से हमला कर दिया।

घायल बीनू ने दी घटना की जानकारी
बमबारी में घायल बीनू ने बताया कि मंडी समिति में से आ रहे थे। हमलावरों ने एक दम से हमरे ऊपर फायर और बमबाजी करी हम में से तीन लोग घायल हो गए। मेरे काफी चोट आई है। एक मेरा भाई उसको होश नहीं है। हमला करने वाले कितने लोग थे जानकारी नहीं है।

एक्सरे करने के बाद जानकारी होगी कि हमला किस चीज से किया गया
डॉक्टर अरून तोमर ने जानकारी दी कि हमारे पास दो तीन लड़के घायल अवस्था में आए है। देव नाम के युवक के काफी ज्यादा चोटे है सिर से लेकर पैर तक पूरे शरीर पर चोट है। इन लोगों ने बताया के इनके ऊपर बम से किसी फायरम कर हमला किया है। लेकिन उसके बारे में में नहीं के सकता के वो हमला किस चीज से हुआ है। चोट किस चीज से आई है। एक्स-रे के बाद ही हम बता सकते है की किस चीज से इन पर हमला हुआ है। घायलों को भर्ती करने के बाद उसको प्राइमरी ट्रीटमेंट देने के बाद हायर सेंटर रेफर भी कर दिया है।

क्या कहते हैं एसपी ?
एसपी सिटी ने बताया कि अमित कुमार आनंद का कहना है। गोली मारने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची है, उसका इलाज कराया जा रहा है, जानकारी की जा रही है एक आरोपी का नाम सामने आया है जल्द सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button