टॉप न्यूज़फीचर्डस्पोर्ट्स

मैक्कलम का तहलका, टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा, अंतिम टेस्ट को बनाया यादगार

brendon-mccullum_650x400_71455686456 (1)दस्तक टाइम्स एजेंसी/ नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज और कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम (Brendon McCullum) ने अपने अंतिम टेस्ट को यादगार बना दिया है। अपने 101वें टेस्ट में मैक्कलम ने टेस्ट इतिहास का सबसे तेज़ शतक जड़ दिया। मैक्कलम ने ये कारनामा 54 गेंदों में किया। उन्होंने विवियन रिचर्ड्स और मिस्बाह-उल-हक का 56 गेंद में शतक का रिकॉर्ड तोड़ा।

मैक्कलम ने 79 गेंदों में बनाए 145 रन
रिचर्ड्स ने जहां यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ़ एंटिगुआ में 1985-86 में बनाया था, वहीं मिस्बाह उल हक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ यह रिकॉर्ड 2014-15 में अबु-धाबी में बनाया था। मैक्कलम को 32 और 39 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला। वे 79 गेंदों में 145 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 21 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया
इस दौरान मैक्कलम ने टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनके नाम अब 106 छक्के हैं। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट के 100 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। मैक्कलम अपने डेब्यू से अभी तक लगातार 101 टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।

कपिल सबसे तेज भारतीय
टेस्ट मैचों में भारत की ओर से सबसे तेज शतक का रिकार्ड कपिल देव के नाम दर्ज है। कपिल ने 1986-87 में कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ 74 गेंदों में शतक लगाया था।

 

Related Articles

Back to top button