फीचर्डराष्ट्रीय

मोदी बने प्रधानमंत्री मजबूत विकसित राष्ट्र का वादा

modi pmनई दिल्ली । राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित समारोह में निमंत्रण देकर बुलाए गए आठ पड़ोसी देशों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति में नरेंद्र मोदी ने देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। इस दौरान मंत्रिमंडल के करीब 45 सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई जिनमें 23 कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र प्रभार वाले 1० मंत्री और 12 राज्यमंत्री शामिल हैं। मोदी के शपथ ग्रहण करने के कुछ ही सेकेंड बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर मोदी की तरफ से एक संदेश प्रसारित किया गया। मोदी ने अपने संदेश में उज्ज्वल भारत के भविष्य की इबारत लिखने का वादा किया। इसके अलावा उन्होंने एक मजबूत विकसित और समावेशी राष्ट्र का भी वादा किया और विश्व शांति तथा समुन्नति के लिए कार्य करने की बात कही। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह सुषमा स्वराज और अरुण जेटली ने सोमवार को नरेंद्र मोदी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ग्रहण किया। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वालों में भाजपा के अन्य नेताओं में एम.वेंकैया नायडू नितिन गडकरी डी.वी.सदानंद गौड़ा उमा भारती नजमा हेपतुल्ला गोपीनाथ मुंडे कलराज मिश्र अनंत कुमार रविशंकर प्रसाद स्मृति ईरानी हर्षवद्र्धन मेनका गांधी जुआल ओरम नरेंद्र सिंह तोमर राधा मोहन सिंह और थावरचंद गहलोत शामिल हैं। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख रामविलास पासवान शिवसेना के अनंत गीते शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) की हरसिमरत कौर बादल और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अशोक गजापति राजू ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले सांसदों में राव इंदरजीत सिंह पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी. के. सिंह संतोष कुमार गंगवार श्रीपद नाइक धर्मेंद्र प्रधान सरवानंद सोनवाल प्रकाश जावड़ेकर पीयूष गोयल जितेंद्र सिंह और निर्मला सीतारमण शामिल हैं। इनके अलावा जी. एम. सिद्धेश्वरा मनोज सिन्हा उपेंद्र कुशवाहा पी. राधाकृष्णन कीरेन रीजिजू कृष्णा पाल संजीव कुमार बालियान मानुषभाई वसावा राव साब डान्वे विष्णु देव साई सुदर्शन भगत और निहाल चंद ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति उद्योग जगत सिनेजगत और अन्य क्षेत्रों के 4००० मेहमानों के बीच 1०० से भी अधिक देशों से आए रजनयिक भी शामिल थे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नरेंद्र मोदी को हिंदी में पद व गोपीनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में उपस्थित सार्क देशों के प्रतिनिधियों में श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग टोबगे मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम और नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला शामिल थे। बांग्लादेश के प्रतिनिधि के रूप में बांग्लादेशी संसद की अध्यक्ष शिरीन शरमिन चौधरी ने शिरकत की। गत 1० वर्षों तक संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का नेतृत्व करने वाले मनमोहन सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उनके पुत्र राहुल गांधी पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम और प्रतिभा देवी सिंह पाटिल 4 ००० गणमान्य हस्तियों में शामिल थे जिन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में मौजूदगी दर्ज कराई। मोदी के मंत्रिमंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को जगह नहीं मिली। इनके अलावा पार्टी के ही मुख्तार अब्बास नकवी राजीव प्रताप रूडी शत्रुघ्न सिन्हा और अनुराग ठाकुर भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए गए। इससे पहले आज सुबह नरेंद्र मोदी राजघाट गए जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास र जाकर उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंत्रिपरिषद के सदस्यों की सूची राष्ट्रपति को भेजी। इस अवसर पर रायसीना हिल के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Back to top button