अजब-गजबउत्तर प्रदेशफीचर्ड

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में एम्स के तीन चिकित्सकों की मौत

मथुरा (एजेंसी) : यमुना एक्सप्रेस-वे आज सात डॉक्टर इनोवा से नई दिल्ली से आगरा जा रहे थे। तेज रफ्तार वाहन पीछे से कंटेनर में घुस गई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली के तीन डाक्टर्स ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि चालक समेत चार की हालत गंभीर है।
मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार इनोवा माइल स्टोन 88 के पास एक कंटेनर में पीछे से घुस गई। इसके कारण तीन डाक्टर्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को पुलिस ने एम्स दिल्ली भेजा है। यमुना एक्सप्रेस वे पर आज तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रही इनोवा कार सुरीर क्षेत्र में आगे चल रहे आयशर टैंकर में घुस गई। कार में सवार डॉक्टर एम्स अस्पताल दिल्ली के बताए जा रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर इनोवा कार सीएच 01 एएस 2431 शनिवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी।

        सभी डॉक्टर किसी बर्ड थे पार्टी में शामिल होकर वापस हो रहे थे। थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के समीप रात करीब ढाई बजे आगे चल रहे आयशर कैंटर नंबर यूपी 80 सीटी 3875 में पीछे से टकरा गई। जिससे कार में सवार डॉक्टर यशपीत, डॉक्टर हर्षद व डॉक्टर हेमबाला की मौके पर मौत हो गई। इस बड़े हादसे में डॉक्टर कैथरीन, डॉक्टर महेश व डॉक्टर अभिनव गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार मध्य प्रदेश दतिया के जितेंद्र पुत्र कालका प्रसाद मामूली रूप से चोटिल हुए। हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मी पहुंच गए। जहां कार में फंसे मृत एवं घायल डॉक्टरों को बाहर निकाल लिया। सूचना पर सीओ मांट भी पहुंच गए और घायल डॉक्टरों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

सुरीर थाना के एसआई ओमवीर ने बताया कि सभी दिल्ली एम्स के डॉक्टर हैं। अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीँ मथुरा में इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी अधिकारियों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। घायलों को नोयडा रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button