उत्तर प्रदेश

यूपी की जेलों में 92830 कैदियों ने किया योग

लखनऊ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक तरफ जहां पूरी दुनिया योग कर रही थी वहीं यूपी की जेलों में बंद कैदियों ने भी योग किया। जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 70 कारागार जिसमे नैनी (इलाहाबाद), वाराणसी, फतेहाबाद, बरेली तथा आगरा में 5 केंद्रीय कारागार और लखनऊ और बरेली में 03 विशेष कारागारों में बंद कैदियों ने योग किया। इन सभी कारागारों की कुल क्षमता 58,111 है जिसमे 51,839 पुरुष, 2,956 महिला और 3,316 अल्प-व्यस्क शामिल है। सूचना के अनुसार योग दिवस के इस कार्यक्रम में कारागारों में 65,152 विचाराधीन कैदी जिसमे 59,507 पुरुष, 2,706 महिला, 3,001 अल्पव्यस्क, 227 विदेशी तथा 115 अन्य कैदी के अतिरिक्त महिला कैदियों के साथ 239 बालक और 165 बालिकाएं शामिल थीं। यूपी के कारागारों में कुल 92,830 लोगों ने योग किया जिसमे 11,470 केंदीय कारागारों तथा 699 विशेष कारागारों में थे। इनमे 364 विदेशी कैदी शामिल थे। जेल सूत्रों के मुताबिक, योग करते समय यह कैदी काफी उत्साहित थे जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योग गुरु बाबा रामदेव से प्रेरित थे।
नरेंद्र मोदी, बाबा रामदेव ने लखनऊ में किया योग
तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जन-मानस को योग के प्रति जागरूक करने एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ में योग किया। उन्होंने रमाबाई रैली स्थल पर आयोजित विशेष योग शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. के लगभग 5000 छात्रों ने भी प्रधानमंत्री के साथ योग कर भारत की इस प्राचीन विरासत को विश्व के कोने-कोने में पहुंचाया। वहीं बारिश में पीएम मोदी के साथ जब लोगों ने योग किया तो उन्हें काफी आनंद की अनुभूति हुई।

Related Articles

Back to top button