मनोरंजन

ये है बॉलीवुड की 9 सबसे मशहूर ननद और भाभी की जोड़ी, इनके बीच है बहनों जैसा प्यार

शादी के बाद कई नए रिश्ते आपके साथ जुड़ जाते हैं| इन्हीं रिश्तो में एक ननद-भाभी का भी रिश्ता हैं| जो प्यार ननद और भाभी के रिश्ते मे दिखता हैं वो शायद किसी और रिश्ते में देखने को ना मिले| ऐसे ही बॉलीवुड में भी ननद और भाभीकी कई ऐसी जोड़ियाँ हैं जिन्हें देखकर लगता हैं कि वाकई में एक-दूसरे की बेस्ट फ्रेंड है| आइए जानते हैं उन बॉलीवुड ननद-भाभी के रिश्तों के बारे में जो की बहुत अच्छी दोस्त हैं|

(1) करीना कपूर खान और सोहा अली खान

नवाब खानदान से ननद-भाभी की यह जोड़ी अक्सर साथ में दिखाई पड़ती हैं और छुट्टियां भी एक-दूसरे के साथ मनाती है। करीना और सोहा एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे से पेश आती हैं और एक-दूसरे की तारीफ करने से पीछे नहीं हटती हैं| इसे कहते हैं ननद और भाभी का रिश्ता जो हर काम साथ-साथ करे|

(2) सोनाक्षी सिन्हा और तरुणा अग्रवाल

सोनाक्षी सिन्हा के बारे में सब लोग जानते हैं और उनके भाभी का नाम तरुणा अग्रवाल हैं| तरुण ने 2015 में सोनाक्षी के बड़े भाई कुश से विवाह किया था। सोनाक्षी अपने भाभी के साथ बहनो जैसा व्यवहार करती हैं और तरुण भी सोनाक्षी को अपनी छोटी बहन मानती हैं|

(3) ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता नंदा

बच्चन परिवार की ये जोड़ी अक्सर विभिन्न कार्यक्रमों में एक साथ नजर आती हैं| इसके साथ ही श्वेता नन्दा ने ‘कॉफ़ी विद करण’ के शो में भी कहा था कि वो ऐश्वर्या से बहुत प्यार करती है| इसके अलावा श्वेता ने अपने भतीजी आराध्या के बारे में कहा कि वो मेरी उम्र में मेरे बच्चों की तुलना में बहुत कुछ कर रही है।

(4) ट्विंकल खन्ना और अल्का भाटिया

ट्विंकल खन्ना और अल्का भाटिया के बीच बड़ा दोस्तना व्यवहार हैं| अल्का के जुड़ी एक घटना हैं जब वो एक ऐसे व्यक्ति से शादी करना चाहती थी जो उनसे 15 साल की उम्र में बड़ा और तलाकशुदा था और ट्विंकल ने इस शादी के लिए अक्षय को मनाया था| अर्थात ट्विंकल ने अपने भाभी का फर्ज निभाया था और अल्का को उनके प्यार से मिलवा दिया|

(5) मीरा राजपूत कपूर और सनाह कपूर

मीरा राजपूत कपूर और सनाह कपूर एक दूसरे के साथ हर एक बात शेयर करती हैं| सनाह और मीरा एक-दूसरे के साथ शॉपिंग करती हैं तथा एक-दूसरे से अपना रहस्य साझा करती हैं| एक इंटरव्यू में सनाह ने कहा कि “मीरा एक अद्भुत व्यक्तित्व वाली महिला है। इसलिए तो वो हमारे परिवार का इतनी आसानी से हिस्सा बन गयी| जिसकी वजह से मुझे एक अच्छी दोस्त के रूप में भाभी मिल गयी हैं|

(6) अनुष्का शर्मा और भावना कोहली ढिंगरा

इंडियन क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के बारे में हर कोई जानता हैं| लेकिन विराट की बहन भावना कोहली के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे| भावना अपनी भाभी अनुष्का से एक छोटी बहन की तरह प्यार करती हैं| हालांकि वो ज्यादा एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आती हैं| लेकिन उनक प्यार एक-दूसरे के लिए बहुत हैं|

(7) गौरी खान और शहनाज

गौरी खान के बारे में सब लोग जानता हैं लेकिन उनकी ननद के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं| दरअसल शहनाज मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं और वो कम बात करना पसंद करती हैं| इसके अलावा शहनाज अपनी मां की मृत्यु के कारण अवसाद में भी आ गई थी। शहनाज को इस अवसाद से गौरी ने उभारा था|

(8) रानी मुखर्जी और ज्योति मुखर्जी

रानी मुखर्जी अपने भाभी ज्योति से बहुत लगाव रखती हैं| इसके अलावा रानी ने अपने परिवार की ज़िम्मेदारियों के कारण बहुत देर में शादी की थी| दरअसल रानी के भाई ने अपने परिवार की जिम्मेदारियों को गंभीरता से नहीं लिया था| जिसकी वजह से रानी को अपने परिवार की जिम्मेदारियाँ उठानी पड़ी थी|

(9) नीतू सिंह और रीमा जैन

नीतू सिंह और रीमा जैन एक-दूसरे के साथ दोस्तो जैसा व्यवहार करती हैं| दरअसल रीमा अपने भतीजे, रणबीर के साथ अपना जन्मदिन मनाती हैं|

Related Articles

Back to top button