राष्ट्रीय
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का बीफ पर बयान, कहा…

दस्तक टाइम्स/एजेंसी :नई दिल्ली(12 अक्टूबर): बीफ पर गर्मा-गरम बयानों के बीच रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पर्रिकर ने कहा कि ऐसे मसलों पर सरकारें किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकती है। बीफ खाना व्यक्तिगत सोच का मसला है। ये एक संवेदनशील मुद्दा है।
पर्रिकर ने ये बातें एक अंग्रेजी अखबार से कही है। पर्रिकर से बाबा रामदेव के बीफ पर बैन के बयान पर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा कि बीफ के मुद्दे पर हर आदमी की राय अलग अलग हो सकती है । पर्रिकर ने कहा कि सरकार में होने के नाते मैं किसी एक पक्ष को संतुष्ट करनेवाले फैसले नहीं ले सकता ।



