मनोरंजन

रणबीर ने आलिया को किया फैमिली ग्रुप में एड, दोनों के प्‍यार के रिश्‍ते अब और आगे बढ़े

एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड आलिया को अपने व्हाट्सएप फैमिली ग्रुप में एड कर ल‍िया है। रणबीर के इस फैमिली ग्रुप में ऋष‍ि कपूर, नीतू स‍िंह के अलावा कई और सदस्‍य जुड़े हुए हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बी-टाउन के सबसे लविंग कपल हैं। दोनों के प्‍यार के रिश्‍ते अब परवान चढ़ने लगे हैं। यही नहीं अब तो दोनों के परिवार वालों ने भी इनके रिलेशनशिप को मंजूरी दे दी है। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर ने आलिया को अपने व्हाट्सएप फैमिली ग्रुप में एड कर ल‍िया है।

https://www.instagram.com/p/Bnx4Xh8H4lt/?utm_source=ig_web_copy_link

रणबीर के इस फैमिली ग्रुप में ऋष‍ि कपूर, नीतू स‍िंह, रिद्धिमा कपूर और रीमा जैन शामिल हैं। रणबीर की इस बात से ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आलिया भट्ट जल्‍द इस घर की बहू बन सकती हैं। आलिया को रणबीर की फैमिली पार्टी में कई-कई बार देखा गया है। यही नहीं बीते दिनों आलिया रणबीर के डैड ऋष‍ि कपूर से मिलने लंदन भी गई थीं। यहां तक की इंस्‍टाग्राम पर भी आलिया और नीतू कपूर की तस्‍वीरें वायरल होती रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/BoQZx8llH2v/?utm_source=ig_web_copy_link

तो वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर महेश भट्ट ने हाल ही में कहा था कि उन्‍हें रणबीर कपूर पसंद हैं और वह बहुत अच्छे इंसान हैं। इस रिश्ते को उन्‍हें कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने की जरूरत है। वैसे अगर रणबीर और आलिया भट्ट की शादी की बात है तो इसके लिए ऋष‍ि कपूर के दुरुस्‍त होने का इंतजार किया जा रहा है। ऋष‍ि इन द‍िनों न्‍यू यॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनके ठीक होने के बाद ही दोनों परिवारों में शादी की तारीख के बारे में बात होगी।

Related Articles

Back to top button