मनोरंजन

रणवीर सिंह से अपने रिश्ते पर दीपिका पादुकोण ने किया फनी पोस्ट

मुम्बई : कई बार प्यार में ठोकर खाने और इमोशनल चैलंज से गुजरने के बाद दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह के रूप में अपना जीवनसाथी मिला। दीपिका कई बार जाहिर कर चुकी हैं कि रणवीर उनकी जिंदगी में कई पॉजिटिव बदलाव लेकर आए हैं। अगर इनके रिश्ते पर नजर डाली जाए तो आमतौर पर सीरियस पोस्ट करने वाली दीपिका अब अक्सर फनी पोस्ट भी करने लगी हैं और तो और ये ज्यादातर उनके पति के लिए होते हैं। एक बार फिर इस बीटाउन हसीना ने अपने और रणवीर के रिश्ते को लेकर फनी फोटो और कैप्शन शेयर किया।

दीपिका ने एक कार्टून इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें प्यार में डूबे मेल और फीमेल खरगोश बात करते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से जब एक खरगोश कहता है कि वह पूरी जिंदगी उसके साथ सुबह जागना चाहता है तो फीमेल खरगोश कहती है कि वह सुबह पांच बजे उठती है। यह सुनते ही मेल खरगोश हाथ छोड़कर वहां से भागने लग जाता है। इस फनी फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, हम भी और इसके साथ रणवीर सिंह को टैग किया। फैन्स कॉमेंट के जरिए अंदाजा लगाते और सवाल करते दिखे कि क्या यह पोस्ट उनके रिलेशनशिप पर है या फिर दोनों को सुबह 5 बजे उठने की आदत है। पहले भी शेयर किया कार्टून
कुछ दिन पहले ही दीपिका ने एक और फनी कार्टून शेयर किया था। इसमें एक लड़का-लड़की खाते हुए दिखाई देते हैं। लड़का अपना खाना खत्म कर देता है लेकिन लड़की का आधे में ही पेट भर जाता है। इसके बाद वह लड़के से मुंह खोलने को कहती है और अपनी पूरा खाना उसे खिला देती है। दीपिका ने इसके जरिए बताया कि वह भी रणवीर के साथ ऐसा ही करती हैं। इस पर रणवीर ने भी रिऐक्शन दिया था। वैसे दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। इसके साथ ही उन्होंने लंदन में रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 की शूटिंग पूरी की है। ये दोनों फिल्म अगले साल रिलीज होंगी।

Related Articles

Back to top button