व्यापार

रसोई गैस मंहगी, हवाई जहाज का तेल सस्ता !

hd-20-1नई दिल्ली (1 अक्टूबर): तेल कंपनियों ने सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने शुक्रवार को बताया कि 1 अक्टूबर से 14.2 किलोग्राम का सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 2.03 रुपए महंगा हो जाएगा। दिल्ली में अब यह 425.06 रुपए की जगह 427.09 रुपए का मिलेगा। इसके दाम 1 जुलाई से अब तक चार बार बढ़ाए गए हैं। विमान ईंधन के दाम लगातार दूसरी बाद घटाए गए हैं। दिल्ली में 1 अक्टूबर से यह 1,795.50 रुपए प्रति किलोलीटर सस्ता हो गया है। अब यह 47,206.68 रुपए की बजाय 45,411.18 रुपए प्रति किलोलीटर का मिलेगा। दो बार में विमान ईंधन 3,876 रुपए प्रति किलोलीटर सस्ता हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button