अद्धयात्म

राशि के अनुसार जानिए किस ग्रह की पूजा करना आपके लिए होगा फायदेमंद

ज्योतिष शास्त्र में अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग ग्रहों का प्रभाव माना गया है। ऐसे में ग्रहों की पूजा के दौरान साधक को अपनी राशि का ध्यान रखने के लिए कहा जाता है। इसका तात्पर्य यह है कि आपको उसी ग्रह की पूजा-अर्चना करनी चाहिए जिसका आपकी राशि पर प्रभाव पड़ता हो। ऐसा करने से पूजा का सर्वोत्तम लाभ मिलने की मान्यता है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि किस राशि पर किस ग्रह का असर पड़ता है और किस राशि के जातक को किस ग्रह की पूजा करनी चाहिए।राशि के अनुसार जानिए किस ग्रह की पूजा करना आपके लिए होगा फायदेमंद

मेष: मेष राशि के जातकों को सूर्य ग्रह की पूजा करने के लिए कहा जाता है। इससे स्वास्थ्य और धन लाभ होने की मान्यता है।

वृषभ: कहते हैं कि इस राशि के लोगों को शनि ग्रह की आराधना करनी चाहिए। इससे रोजगार और धन के संकट की समस्या के दूर होने की मान्यता है।

मिथुन: मिथुन वालों के लिए शुक्र ग्रह की पूजा को शुभ माना गया है। कहते हैं कि इससे पारिवारिक जीवन अच्छा रहता है।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह की उपासना करना सर्वोत्तम माना गया है। इस उपासना से आत्मविश्वास बढ़ने की मान्यता है।

सिंह: आपके लिए बृहस्पति ग्रह की पूजा को फलदायी बताया जाता है। कहा जाता है कि इससे साधक का मन शांत और एकाग्र होता है।

कन्या: कन्या वालों को बुध ग्रह की पूजा करने के लिए कहा जाता है। मान्यता है कि इससे पारिवारिक शांति की प्राप्ति होती है।

तुला: इस राशि के लोगों के लिए शनि ग्रह की उपासना शुभ मानी गई है। इससे करियर और जीवन में उन्नति मिलती है।

वृश्चिक: आप लोगों को चंद्रमा की पूजा करने के लिए कहा जाता है। इस पूजा से स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ होने की मान्यता है।

धनु: धनु वाले सूर्य ग्रह की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। माना जाता है कि इससे भाग्य पक्ष मजबूत होता है।

मकर: इस राशि के लोगों को शुक्र की आराधना करने के लिए कहा जाता है। इससे आर्थिक और मानसिक लाभ मिलता है।

कुंभ: आपके लिए बुध ग्रह की पूजा को शुभ माना गया है। कहते हैं कि इससे मानसिक और शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं।

मीन: मीन के जातकों के लिए चंद्रमा ग्रह की पूजा शुभ मानी गई है। इससे विवाह में आने वाली समस्याओं के दूर होने की मान्यता है।

Related Articles

Back to top button