राज्यराष्ट्रीय

राहुल गांधी का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है: साक्षी

sakshi maharajएटा : विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सासंद साक्षी महाराज ने आज कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और उन्हें नही पता कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे क्या कह रहे हैं। भाजपा सांसद ने आज पत्रकारों से कहा कि गांधी पगला गए हैं, राजनीति की एबीसीडी नहीं जानते और खेती किसानी की बात कर किसानों का रहनुमा बनने का दिखावा करते हैं। मोदी की तुलना भगवान श्री कृष्ण से करते हुये साक्षी ने कहा कि महाभारत काल में जब द्रोपदी चिल्ला रही थी कि दौड़ो गिरधारी, मेरी साड़ी खिंची जाती है, तब एक पल की भी देरी गिरधारी ने नहीं लगाईं और द्रोपदी की लाज रखी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की तरह मोदी जी ने नेपाल को संभालने का काम किया हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मोदी कोई व्यक्ति नहीं है, बल्कि ईश्वरीय शक्ति है। उन्होने कहा कि जब मोदी ने बागडोर संभाली थी, तो दो संकल्प लिए थे। एक भ्रष्टाचार मुक्त भारत और दूसरा कांग्रेस मुक्त भारत। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत तो हम बना ही चुके हैं और कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प कांग्रेस के खुद के करमों से हो जायेगा।

Related Articles

Back to top button