फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

राहुल ने मोदी पर जासूसी कांड को लेकर हमला किया

mrकांकेर (छत्तीसगढ़)। भाजपा नेता नरेंद्र मोदी पर ‘जासूसीकांड’ को लेकर हमला बोलते हुए कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सवाल उठाया कि आखिर फिर किस मुंह से मोदी महिलाओं की आधिकारिकता की बात करते हैं। कांकेर में आयोजित एक रैली में उन्होंने कहा ‘‘गुजरात के एक नेता लड़कियों का फोन टेप कराने में संलिप्त रहे हैं।’’ उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले जिन ताकतों ने महिलाओं पर हमले कराए वे अब महिला आधिकारिकता की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा ‘‘गुजरात के नेता जिन्होंने महिला की निगरानी कराई अब उन्हें पोस्टरों पर महिला आधिकारिकता का वादा करते दिखाया जा रहा है।’’ कर्नाटक के मेंलौर में में 2००9 में पब पर हमले का उल्लेख करते हुए राहुल ने कहा ‘‘कर्नाटक में वे (भाजपा) महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार में संलिप्त रहे।’’ ज्ञात हो कि 2००9 में कर्नाटक में भाजपा की सरकार थी और हमले के लिए जिम्मेवार श्रीराम सेने के प्रमुख को भाजपा में शामिल किया गया था लेकिन सुषमा स्वराज के विरोध के बाद पार्टी ने हाथ पीछे खींच लिए।
उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में विजयी रहेगी और संप्रग-3 सरकार बनाएगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का वादा किया और आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा की मौजूदा सरकार रोजगार सृजन के मोर्चे पर विफल है।

Related Articles

Back to top button