मनोरंजन

रेखा की सास ने आरती की जगह चप्पलों से किया था उनका स्वागत

‘इन आंखों की मस्ती के दीवाने हज़ारों हैं…’ बॉलीवुड की महान अदाकारा रेखा आज 64 साल की हो गईं है। आज भी रेखा के चेहरे का नूर  बरकरार है जो पहले हुआ करता था। दशकों में न जानें कितने सितारे आते हैं और गर्दिश में चले जाते हैं। मगर कुछ ऐसे भी होते हैं जो लोगों के दिलों में राज करते हैं, जिनके फन से सिनेमा और चमकदार बन जाता है। ऐसी ही शख्सियत हैं रेखा। उम्र बढ़ रही है जमाना करवट ले रहा है, मगर रेखा की खूबसूरती अब भी वैसे ही बरकरार है।रेखा की सास ने आरती की जगह चप्पलों से किया था उनका स्वागत

रेखा ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी लाइफ़ पर राइटर यासीर उस्मान ने किताब लिखी है, जिसका नाम है ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी’। इस किताब में रेखा की लाइफ़ से जुड़े कई किस्से पढ़ने को मिलते हैं।

ऐसा ही एक किस्सा जुड़ा है रेखा की शादी का। रेखा के हवाले से किताब में लिखा है जब रेखा और विनोद कोलकाता में शादी करने के बाद मुंबई लौटे तो रेखा की सास कमला ने नई नवेली दुल्हन का स्वागत चप्पल से किया गया। उन्हें घर के अन्दर घुसने ही नहीं दिया।

रेखा आगे बढ़कर अपनी सास का पैर छूने के लिए झुकी, लेकिन सास कमला ने पीछे हटते हुए रेखा को धक्का दे दिया। उन्होंने अपने घर में रेखा को घुसने से मना कर दिया। कुछ समय में रेखा की सास ने अपना परा खो दिया और रेखा को गालियां देने लगीं।

Related Articles

Back to top button