मनोरंजन

रेखा को जबरन पांच मिनट तक किस करते रहे विश्वजीत!

मुम्बई : ​सदाबहार अभिनेत्री रेखा का आज जन्मदिन है। अभिनेत्री रेखा का फिल्मी दुनिया में जानामाना नाम है। रेखा के एक किसिंग सीन का, जिसे अमेरिका की लाइफ मैग्जीन ने ‘द किसिंग क्राइसिस ऑफ इंडिया’ कहा था, काफी दिनों तक चर्चा में रहा। अपनी बायोग्राफी—रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी में रेखा ने पूरा वाकया बयां किया है। रेखा सिर्फ 15 साल की थीं, अनजाना सफर की शूटिंग चल रही थी और इस फिल्म में उनके सहकलाकार विश्वजीत चटर्जी थे। रेखा उस दिन फिल्म के एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए पहुंची थीं। लेकिन जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला, विश्वजीत ने रेखा को जबरन किस करना शुरू कर दिया। रेखा ने विश्वजीत को हटाने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने उन्हें किस करना नहीं छोड़ा। यह किस कैमरे के सामने पांच मिनट तक चलता रहा। यूनिट के सदस्य भी विश्वजीत की इस हरकत पर सीटियां मार रहे थे।

वहीं अभिनेता विश्वजीत ने कई साल बाद इस किसिंग सीन को लेकर अपना पक्ष रखा था। विश्वजीत ने एक इंटरव्यू में बताया, हां, यह सच है कि रेखा को किसिंग सीन की जानकारी नहीं थी, लेकिन मैंने निर्देशक के कहने पर ऐसा किया था। बाद में यह खबर उस दौर की हेडलाइन बनी। विश्वजीत कहते हैं कि मीडिया में यह जो बात लिखी गयी है कि सीन के बाद रेखा खूब रोने लगी थीं और उन्होंने विश्वजीत के साथ फिर काम करने से इनकार कर दिया था। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। सच यह है कि हम दोनों जानते थे कि वह सिर्फ फिल्म के लिए था। हकीकत में मैं कैसा आदमी हूं रेखा को पता है।

इसके बाद भी हमने लगातार कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपनी एक फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में बनाई तब भी रेखा ने फिल्म में काम किया था। रेखा से उनके रिश्ते आज भी खास हैं। रेखा उन्हें प्यार से बिशु बाबा ही कह कर बुलाती थीं।

Related Articles

Back to top button