मनोरंजन

रैपर बादशाह ने पत्नी और बेटी को लाइमलाइट से रखा बहुत दूर

नई दिल्ली: सिंगर और रैपर बादशाह के गानों का पूरा देश दीवाना है। हर पार्टी-फंक्शन बादशाह के धांसू गानों के बिना अधूरी है। बादशाह को स्पेशली हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी गानों के मिक्सअप के लिए जाना जाता है। रैपर बादशाह के गानों के बारे में सभी जानते होंगे लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम ही कुछ जानते होंगे। आज हम आपको रैपर बादशाह की पत्नी और बच्ची के बारे में बताएंगे। बादशाह की पत्नी का नाम जैसमीन है जो लाइमलाइट से बहुत ही दूर रहती हैं। बादशाह को भी जस्मीन के साथ बहुत कम ही देखा जाता है। जस्मीन दिखने में किसी हिरोइन से कम नहीं हैं। वो दिखने में काफी ब्यूटीफुल और ग्लैमरस हैं। बादशाह और जस्मीन एक प्यारी सी बेटी के माता पिता हैं। अपनी बेटी के जन्म पर खुद बादशाह ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बादशाह की बेटी भी मां जस्मीन की तरह बहुत क्यूट हैं। बहुत कम लोग ही ये बात जानते होंगे कि बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सीसोदिअ है जो पंजाबी फेमिली से तालुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती पढाई बाल भारती पब्लिक स्कूल दिल्ली से की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ से सिविल इंजिनीरिंग में ग्रेजुएशन किया है। वो कभी भी एक पंजाबी रैपर बनने की ख्वाइश नहीं रखते थे बल्कि वो सिविल सर्विस में जाना चाहते थे। हाल ही में नो फ़िल्टर नेहा में रैपर और सिंगर बादशाह को देखा गया। जहां उन्होंने खुलासा किया कि पूरा देश जहां उनका गानों का फैन है वहीं उनकी पत्नी जस्मीन को उनके गाने पसंद नहीं आते। वहीं शो के दौरान नेहा ने बादशाह के जूते का रेट पूछा। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा- मेरे जूतों कीमत 1.5 करोड़ रुपये है। मुझे जूते पहनना बहुत पसंद है जिसके लिए कितना भी पैसा खर्च कर सकता हूं और यही बात मेरी बीवी को पसंद नहीं आती हैं।

Related Articles

Back to top button