उत्तर प्रदेश

लंदन में साइकिल चला रहे अखिलेश की फोटो वायरल

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लंदन में भी साईकिल की सवारी कर रहे हैं। दरअसल अखिलेश की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है। इसमें अखिलेश लंदन में साईकिल की सवारी एक गार्डेन में करते दिख रहे हैं।
परिवार के साथ छुट्टी मानने गए हैं अखिलेश
बता दें कि अखिलेश यादव को लंदन घूमने का शौक है। जब वह छुट्टियां मनाने जाते हैं तो उनकी पहली पसंद लंदन ही है। पिछले साल भी जुलाई के महीने में अखलेश अपने परिवार के साथ लंदन गए थे। तब वह अपने बेटे अर्जुन के साथ फुटबॉल खेलते नजर आये थे। तब भी उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वॉयरल हुई थी। गौरतलब है कि फुटबॉल अखिलेश का पसंदीदा खेल है। फुटबॉल खेलते वक्त ही अखिलेश की नाक टेढ़ी हुई थी। यह बात पिछले दिनों अखिलेश यादव ने खुद स्वीकार की थी। इन दिनों अखिलेश अपनी पत्नी डिम्पल यादव, बेटे अर्जुन यादव, बेटी अदिति यादव और टीना यादव के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button