जीवनशैली

लड़कों की नजर में किस तरह की लड़कियां होती हैं ‘परफेक्ट पार्टनर’


जिस तरह लड़कियां अपने दिमाग में परफेक्ट पार्टनर के लिए कुछ चीजें सेट करती हैं। ठीक उसी तरह लड़के भी परफेक्ट पार्टनर के लिए कुछ सोच और पसंद रखते हैं। साथ ही वह यह भी सोचते हैं कि उनकी होने वाली पार्टनर में ये खूबियां या अच्छाइयां होनी चाहिए। पार्टनर को लेकर लड़कों के मन में भी कई सारी उम्मीदें और आशाएं होती हैं। जानें लड़कों की नजर में क्या होती है परफेक्ट पार्टनर-
इंडिपेंडेंट : लड़कों की हमेशा ये चाहत रहती है कि उनकी पार्टनर को कभी किसी पर निर्भर न होना पड़े, वह इंडिपेंडेंट रहे। साथ ही अपनी चीजों को हैंडल करने में सक्षम रहे।
समझदार : लड़के हमेशा ये सोचते हैं कि उनकी पार्टनर स्मार्ट और समझदार हो। लड़कों के लिए लड़कियों की खूबसूरती सेकेंडरी होती है बल्कि उनका स्मार्टनेस फर्स्ट प्रायऑरिटी पर रहता है।
रिस्पेक्ट : लड़के यह भी चाहते हैं कि वह उनके पेरेंट्स की रिस्पेक्ट करे। लड़के चाहते हैं कि उनकी पार्टनर कभी भी किसी का अपमान न करे।
स्पेस देना : लड़कों को अपनी फ्रीडम बहुत प्यारी होती है। ऐसे में वह ये सोचते हैं कि पार्टनर ऐसी हो जो हर वक्त का उनसे हिसाब न पूछे। लड़के चाहते हैं कि उनका पार्टनर उन्हें स्पेस दे।
साफ बोलना : लड़कों को सीधा-साफ बोलने वाली लड़कियां पसंद आती है। इसलिए लड़के ये चाहते हैं कि उनकी पार्टनर मन में कोई बात न रखे, जो भी बात वह साफ बोले।

Related Articles

Back to top button