मनोरंजन

लता मंगेशकर ने शेयर की ऋषि कपूर की बचपन की तस्वीर, जताया शोक

नई दिल्ली:  कल इरफान खान को खोने के बाद बॉलीवुड अभी सदमे से उबर ही रहा था कि उसे सुबह-सुबह एक और झटका लगाl बी-टाउन को ऋषि कपूर के निधन की खबर ने झकझोर कर रख दिया हैं। बॉलीवुड के कलाकार ऋषि कपूर से जुड़ी अपनी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैंl भारतरत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए ट्विटर पर उनकी एक दुर्लभ तस्वीर शेयर की हैं।

इस फोटो को कुछ समय पहले ऋषि कपूर ने ही उन्हें भेजी थीं। दुख व्यक्त करते हुए लता मंगेशकर ने कहा कि ऋषि कपूर का निधन इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति हैं और यह एक कठिन समय हैं।

ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए लता मंगेशकर ने आगे लिखा है, ‘क्या कहूं? क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा हैंl ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा हैंl उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई हैंl ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल होई रहा हैंl भगवान उनकी आत्मा को शांति देंl’

कैंसर से दो साल चली लंबी लड़ाई के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया। उनके परिवार ने एक बयान जारी कर कहा, ‘हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने अंतिम क्षणों तक उनका मनोरंजन किया।’

इसमें आगे लिखा है, ‘इस बीमारी के इलाज के दौरान उनसे मिलने वाले सभी लोग चकित थे कि उन्होंने अपनी बीमारी को कैसे उनपर हावी नहीं होने दिया। वह अपने प्रशंसकों के आभारी थे जो दुनिया भर से उन्हें प्यार भेज रहे थे। उनके निधन के बाद वे सब समझ जाएंगे कि उन्हें एक मुस्कान के साथ याद किया जाना चाहिए, न कि आंसुओं के साथ।’

Related Articles

Back to top button