Entertainment News -मनोरंजन

लव स्टोरी: जब शादी के वक्त ऋषि कपूर और नीतू सिंह हो गए थे बेहोश और फिर…

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का आज निधन हो गया। महज दो दिनों में फिल्म इंडस्ट्री ने अपने दो अनमोल कलाकारों को खो दिया। ऋषि कपूर का निधन आज यानी गुरूवार को 67 साल की उम्र में हुआ हैं। उनहोंने मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में आखिरी सांसे ली। उन्हें बुधवार को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में तबियत बिगड़ने की वजह से भर्ती कराया गया था। उनके निधन से उनके परिवार और फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर का इलाज ​करा रहे थे। इस मुश्किल घड़ी में उनकी पत्नी नीतू कपूर ने उनका पूरा साथ दिया। नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी काफी फेमस रही हैं।

ऋषि कपूर ने फिल्म ‘बॉबी’ में एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ काम किया था। इसी फिल्म के दौरान उनके और डिंपल के अफेयर की खबरें भी खूब सामने आई थीं। खबरें थीं कि उन्हें डिंपल से प्यार हो गया है लेकिन पिता के डर की वजह से वह कभी प्यार का इजहार नहीं कर पाए। इसके बाद साल 1974 में ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ फिल्म ‘जहरीला इंसान’ की। नीतू इस समय महज 14 साल की थीं। सेट पर ऋषि, नीतू को काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू सिंह इरिटेट हो जाती थीं। लेकिन दोनों के बीच की ये नोंक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों को प्यार हो गया।

नीतू और ऋषि एक-दूसरे को डेट करने लगे। फिल्म ‘खेल-खेल में’ की रिलीज के बाद ऋषि और नीतू में रोमांस की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इसी बीच इंडस्ट्री में ये चर्चा होने लगी कि नीतू और ऋषि जल्द ही शादी कर सकते हैं। नीतू ऋषि कपूर के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थीं। यह बात ऋषि कपूर के साथ उनकी पूरी फैमिली भी जानती थी। इस दौरान राज कपूर ने भी उन्हें ये साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। 1979 में दोनों ने शादी कर ली।

दोनों की शादी के दौरान ऋषि और नीतू संग एक मजेदार किस्सा हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीतू सिहं और ऋषि कपूर दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। दरअसल, नीतू अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गई थीं वहीं ऋषि अपने आस-पास इतनी भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे। इतना ही नहीं ऋषि कपूर को घोड़ी चढ़ने से पहले भी चक्कर आ रहे थे।

बता दें कि नीतू और ऋषि कपूर ने साथ में कई फिल्में की। ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’, ‘कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथोनी’ जैसी फिल्मों में इस कपल ने पर्दे पर गजब की कैमिस्ट्री दिखाई, जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया।

Related Articles

Back to top button