मनोरंजन

लॉकडाउन की वजह से रणबीर-आलिया की टली शादी, इस शहर में लेंगे फेरे

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की चर्चा पूरी इंडस्ट्री में है। खबर के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। लेकिन इनकी शादी को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। कोरोना लॉकडाउन की वजह से दोनों की शादी टाल दी गई है और अब यह दिसंबर के महीने में मुंबई में होनी तय हुई है।

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया का परिवार मिलकर यह तय कर रहा है कि उनकी शादी दिसंबर के आखिरी 10 दिनों में रखी जाए। खबर यह भी आ रही है कि रणबीर और आलिया की शादी पहले एक डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली थी। लेकिन अब परिवार इनकी शादी मुंबई में करने की प्लानिंग कर रहा है। ऋषि कपूर का स्वास्थ्य भी अब बेहतर है। सेलिब्रेशन के लिए सभी तैयार भी हैं। 21 दिसंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी, जो कि आगे के चार दिन तक चलेंगी। लेकिन यह तारीख भी अभी पक्के तौर पर तय नहीं की गई है। बदल भी सकती है।

लॉकडाउन के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में रह रहे हैं। एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें रणबीर और आलिया नजर आ रहे थे। वीडियो में रणबीर कपूर का डॉग भी दिख रहा था। वीडियो देखकर फैन्स काफी खुश हुए थे और उन्हें वे क्यूट लव बर्ड्स बता रहे थे। रणबीर और आलिया भट्ट के इस वीडियो को खूब पसंद किया गया था।

आपको बता दें कि अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दोनों पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सभी सिनेमाघरों में 4 दिसंबर, 2020 को रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button