जीवनशैली

लड़कियां कभी नहीं जान पाती लड़कों के 5 सीक्रेट्स

नई दिल्ली : आमतौर पर लड़कियां और महिलाएं अपने आउटफिट्स और प्रेजेंटेशन को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं। जबकि पुरुष भी महिलाओं को इंप्रेस करने की वजह से हमेशा अपने लुक्स और कपड़ों को लेकर बेहद ही जागरूक रहते हैं। उदाहरण के लिए आपने अक्सर अपने घर के पुरूषों कहीं बाहर जाने से पहले शीशे के सामने मिनटों तक खुद को अलग-अलग तरह से तैयार करते हुए जरूर देखा होगा। अक्सर आपने लड़कियों और महिलाओं को ही गॉसिप करते हुए सुना या देखा होगा। अगर आप ये मानते हैं कि सिर्फ लड़कियां और महिलाएं ही गॉसिप करना पसंद करती है, तो आप पूरी तरह से गलत है, क्योंकि पुरूषों को भी गॉसिप करने का उतना ही शौक होता है और वो भी अपने दोस्तों के साथ गॉसिपिंग को इंज्वॉय करते हैं। जब भी कोई लड़का या पुरुष प्यार में होते हैं, तो वो अपने पार्टनर के आस पास आने वाले हर शख्स से जलन महसूस करते हैं जिसे वो कभी भी सीधे तौर पर नहीं मानते। इसके अलावा वो आपको दोस्तों और सोशल मीडिया पर आपकी कोई तस्वीर को लाइक करने से भी जलन महसूस करते हैं। जब कोई लड़का या पुरूष किसी लड़की को पसंद करता है, तो उसे अपने दिल की बात बताने में बहुत समय लग जाता है क्योंकि वो उसके लिए उसे बहुत सारी तैयारी करनी पड़ती है, जिससे लड़की के साथ का रिश्ता टूटने से बच जाए, लेकिन ऐसे में भी अगर लड़की मना कर दे तो लड़के का दिल टूट जाता है। ऐसे में उस रिजेक्शन को एक्सेप्ट करना और उससे बाहर निकलने के बारे में वो किसी से कुछ भी शेयर करने से बचते हैं। इस बात को हमेशा एक राज बनाकर रखते हैं। अगर आपने अपने किसी मेल फ्रेंड को डेट पर जाते देखा होगा, तो आप इस बात को अच्छे से समझ सकते हैं वो डेट पर किसी भी तरह की गलती के डर से हमेशा परेशान रहते हैं। इसके साथ ही डेट पर पार्टनर को अपनी ओर अट्रेक्ट करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है।

Related Articles

Back to top button