टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

लड़ाकू विमान उड़ाती नज़र आएंगी Air Force की महिला PILOTS

22-1444292566भारतीय वायुसेना की महिला पायलट्स जल्द ही लड़ाकू विमान उड़ाती नज़र आएंगी। महिला पायलट्स को फिलहाल परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर्स उड़ाने की ही अनुमति है। 
भारतीय वायुसेना के 83 वें वर्षगाँठ के मौके पर एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने वायु सेना की आगामी योजना के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी।  
साहा ने कहा कि, ”भारतीय वायुसेना अब महिलाओं को लड़ाकू विमानों की कमान सौंपने की योजना बना रही है। भारत की युवा महिलाओं की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम उन्हें लड़ाकू विमान ईकाई में भी नियुक्त करने की योजना बना रहे हैं।’’
देश की तीनों सेवाओं में से भारतीय वायुसेना पहली सेवा है, जिसमें महिलाओं को लड़ाकू शाखा में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। इससे पहले ये सेवाएं महिलाओं को लड़ाकू भूमिका में लेने के विचार से सहमत नहीं थी।
इन क्षेत्रों में तैनात होती हैं एयर फ़ोर्स की महिला विंग  
फिलहाल भारतीय वायुसेना सात क्षेत्रों में महिलाओं को तैनात करती है। इनमे प्रशासन, साजोसामान, मौसम विभाग, नेविगेशन, शिक्षा, एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल और अकाउंट्स। 
15 सौ महिलाएं हैं तैनात 
एयरफोर्स में इस समय लगभग 1500 महिलाएं तैनात हैं। इनमें से 94 पायलट हैं और 14 नेविगेटर हैं। यह कदम वैश्विक चलन के अनुरूप है और यह भारतीय वायुसेना के समक्ष चल रही लड़ाकू विमान शाखा में अधिकारियों की कमी की समस्या से उबरने में भी मदद करेगा।

Related Articles

Back to top button