मनोरंजन

वरुण धवन ने अपने पोस्टर को बताया सबसे कठिन शूट?

मुम्बई : ऐक्टर वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में एकबार फिर प्रभुदेवा के साथ काम कर रहे हैं। वरुण ने कहा कि वह डांस डायरेक्टर और फिल्म प्रड्यूसर व ऐक्टर प्रभुदेवा को हमेशा ही सम्मान की नजर से देखते हैं। उन्होंने श्रद्धा के साथ फिल्म का पोस्टर शेयर किया और इसे अपना अब तक का सबसे कठिन शूट बताया है। वरुण ने ट्विटर पर प्रभुदेवा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। वरुण ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ओ देवा रे देवा आया प्रभुदेवा। नृत्य का देवता प्रभुदेवा स्ट्रीट डांसर 3डी। इस शख्स के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। वह ऐसे इंसान हैं, जिन्हें मैं हमेशा ही सम्मान की नजर से देखता हूं।

वरुण और प्रभुदेवा ने इससे पहले साल 2015 में रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी एबीसीडी 2 में काम किया था। वरुण ने ट्विटर पर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी का एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें वह अपनी को-स्टार श्रद्धा कपूर को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, यह मेरे जीवन का सबसे कठिन पोस्टर शूट है। श्रद्धा कपूर बहुत हल्की हैं, लेकिन मुझे इसमें काफी परेशानी हुई। फिल्म में नोरा फतेही भी नजर आएंगी। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button