राष्ट्रीय

विदिशा : महिलाओं को यात्री बस ने कुचला, दो की मौत, एक गंभीर

दस्तक टाइम्स/एजेंसी: bus_accident_9nov_2015119_1669_09_11_2015विदिशा। सिरोंज से भोपाल जा रही एक यात्री बस ने शमसाबाद के समीप नहरयाई गांव के पास महिलाओं को कुचल दिया। इससे दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के मुताबिक स्टार बस सर्विस की एक यात्री बस आज सुबह सिरोंज से भोपाल जा रहे थी। शमसाबाद के पास ग्राम नहरयाई में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बस का इंतजार कर महिलाओं को कुचल दिया। इससे दो महिलाओं कपूरी बाई व नब्बी बाई नामक महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं संपत बाई नामक महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसे सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल ले जाया गया है।

एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को पकड़ लिया लेकिन इसी बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी और घायल को सरकारी अस्पताल भेजा। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

 
 

Related Articles

Back to top button