विश्व का सबसे महंगा नम्बर प्लेट, कीमत 132 करोड़ रुपये


नई दिल्ली : एक कार की नंबर प्लेट जो न तो सोने की है न तो डायमंड की, इसके बावजूद भी उसकी कीमत करीब 132 करोड़ रखी गई है। इस नंबर प्लेट की कीमत इसलिए ज्यादा लगाई गई है क्योंकि यह सिर्फ दो अक्षरों की है जिस पर F और 1 लिखा हुआ है। इस अक्षर का मतलब यानी पूरा नाम है ‘फॉर्मूला वन’। रिपोर्ट के हिसाब से अफजल खान ने यह नंबर प्लेट को 10. 52 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ कि उन्होंने इस नंबर प्लेट को इतनी बड़ी रकम में क्यों खरीदा।

खान ने इस नंबर प्लेट की बेचने की कीमत खुद तय की है। आप लोग यह सोच रहे होंगे कि गाड़ी का ऑनर ही कीमत कैसे तय कर सकता है बल्कि आरटीओ ऑफिस कीमत तय करती है। गाड़ी का मालिक ही कीमत तय कर सकता है क्योंकि यहां का कानून हमारे देश के कानून से अलग है। ब्रिटेन के नागरिक अपनी गाड़ी के लाइसेंस की खुद ही मालिक होते हैं और वह अभिक्रिया नीलामी के लिए स्वतंत्र हैं। सबसे महंगी नंबर प्लेट एफ1 नंबर प्लेट की कीमत 110 करोड़ रुपए रखी गई है, लेकिन 20 फीसदी टैक्स के साथ इसकी कुल कीमत 132 करोड़ रुपए से अधिक की होगी।



