अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

विश्व योग दिवस : दुनिया भर में उत्साह से लोगों ने किया आसन और प्राणायाम

नई दिल्ली : विश्व योग दिवस पर आज पूरे विश्व में उत्साह से लोग ने योग और आसन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के रांची तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के रोहतक में योग कर रहे हैं। ‘योग फॉर हार्ट केयर’ की थीम पर इस बार आयोजित होने वाले पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्‍यास की दिलचस्‍प तस्‍वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

उत्तर प्रदेश राजभवन समेत कई जगह योग और व्यायाम समेत कई आसन किये गये। गुजरात के भुज में भारतीय सेना के ट्रूप और उनके परिवार वालों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग का प्रदर्शन किया। आध्यात्मिक गुरू, सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने अंडमान निकोबार द्वीप पर भारतीय नौसेना की एक डॉक पर योग समारोह आयोजित किया।

इस दौरान नौसेना के जवानों ने योग का अभ्यास किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेना की डॉग यूनिट ने योगाभ्यास किया। दिल्ली में संयुक्त राज्य अमेरिका के दूतावास में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग का प्रदर्शन किया गया। चेन्नई में मरीना बीच पर भारतीय नौसेना और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने योग का प्रदर्शन किया।

हरियाणा में सीमा सुरक्षा बल की घुड़सवार टीम ने गुरुग्राम के बीएसएफ कैंप में घोड़ों पर खड़े होकर योगाभ्यास किया। हिमाचल प्रदेश में आईटीबीपी के जवानों ने किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा पर योग किया। वहीं राजनेताओं में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के द्वारका में योग किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में योग का प्रदर्शन किया। अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने योग किया। देश के सबसे ऊंचे पर्वत हिमालय पर भारतीय सेना के जवानों ने योग का प्रदर्शन किया। भारतीय सेना के यह वीर जवान हिमालय पर कई पदों पर तैनात है।

नौसेना के जवानों ने पनडुब्बी आइएनएस सिंधुध्वज पर योग का प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान उत्तरी लद्दाख में 18000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग का प्रदर्शन कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास में भी योग का प्रदर्शन किया गया। आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

अमरनाथ यात्रा सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात आइटीबीपी के जवानों ने योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर असम राइफल्स, सीआरपीएफ, पुलिस और नागरिकों के सैनिकों ने आज खराब मौसम और बारिश के बावजूद भारत-म्यांमार सीमा पर योग का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button