राज्यराष्ट्रीय

शादी का झांसा देकर 5 साल तक करता रहा दुष्कर्म

rape-molestationगोहाना (अरोड़ा): एक युवती ने अपने फुफेरे भाई पर शादी का झांसा देकर 5 वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि अब आरोपी उससे शादी करने से मना कर रहा है। पुलिस ने युवती के बयान पर उसके फुफेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। 25 वर्षीय युवती ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसके फुफेरे भाई बेला करनाल निवासी चंद्रप्रकाश का उनके घर आना-जाना था। जब वह नाबालिग थी तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर गलत संबंध बनाने का प्रयास किया था। बाद में उसकी 2006 में शादी हो गई। उसके बाद भी आरोपी उस पर बुरी नीयत रखता रहा जिसके चलते उसकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो गई। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह अगर अपने पति को तलाक दे तो वह उससे शादी कर लेगा। वह उसके झांसे में आ गई और वर्ष 2009 में अपने पति से तलाक ले लिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने इस बीच शादी की और अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। अब आरोपी वर्ष 2010 से उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। उसने कई बार शादी के लिए दबाव बनाया लेकिन आरोपी उसे बहकाता रहा। अब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने युवती के बयान पर चंद्रप्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने

Related Articles

Back to top button