Entertainment News -मनोरंजन

शादी के बाद पहली बार प्र‍ियंका ने किया स्टेज परफॉर्म

प्र‍ियंका चोपड़ा-न‍िक जोनस की शादी बीते द‍िनों चर्चा में रही. पीसी की शादी गूगल 2018 की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शादियों की लिस्ट में शामिल हुई. हाल ही में प्र‍ियंका चोपड़ा का डांस वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहे हैं. इसकी खास वजह यह है कि शादी के बाद पहली बार स्टेज पर प्र‍ियंका ने डांस परफॉर्मेंस दी.

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हुए आदित्य बिरला अवॉर्ड्स में परफॉर्म किया. इस इवेंट में पीसी ने रेड कलर की श‍िमर ड्रेस को चुना. प्रियंका ने यहां अपनी फिल्मों के गाने पर जमकर डांस किया जिसमें पिंगा, तूने मारी एंट्री, देसी गर्ल और राम चाहे लीला जैसे कई हिट गाने भी शामिल थे.

https://www.instagram.com/p/BrYHt-BgdaP/?utm_source=ig_embed

 

Related Articles

Back to top button