अजब-गजब

शादी मे दूल्हें ने ठुकरा दिया 4 करोड़ का दहेज, कह डाली ये चौंकाने वाली बात

आजकल हमारे सामने ऐसे मामले आते रहते है, जहां दहेज के लालच मे इंसान रिश्तों का खून कर देता है। लेकिन दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग है। जो समाज के लिए एक मिसाल पेश करते हैं। आज आपको एक ऐसा ही अनोखा मामला बता रहे है। जो हरियाणा से सामने आया है।

शादी मे दूल्हें ने ठुकरा दिया 4 करोड़ का दहेज, कह डाली ये चौंकाने वाली बात जहां एक दूल्हें ने समाज के सामने एक मिशाल पेश करते हुए दहेज को ठुकरा दिया और लड़की के मां बाप से कहा कि उनकी बेटी ही सबसे बड़ा दहेज है। और दूल्हे ने शगुन के तौर पर एक रूपया लेकर शादी की है। वहीं इसके बाद इस अनोखी शादी को लेकर लोग दूल्हे की तारीफ करने नहीं थक रहे हैं।

दरअसल एक दुल्हा बरात लेकर अपने ससुराल पहुंचा। जहां उसने बिना दहेज व बिना फिजूल खर्च किए शालिनता के साथ शादी की है। हरियाणा के सिरसा स्थित आदमपुर इलाके मे हुई यह अनोखी शादी आज के समाज को संदेश देती नजर आ रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दूल्हे बालेंद्र ने शादी से पहले ससुराल वालों के सामने शर्त रखी थी कि वह किसी तरह का दहेज नहीं लेगा। साथ ही कहा था कि वह किसी तरह की फिजूलखर्ची भी नहीं करेगा। जिससे दुल्हन के परिजन भी सहमत हो गए।

बताया जा रहा है कि दुल्हन के परिजन अपनी बेटी की शादी मे करीब चार करोड़ रूपये खर्च करने वाले थे. लेकिन दूल्हें ने इन सब के लिए मना कर दिया। और एक रूपया और नारियल लेकर दुल्हन को लेकर विदा हो गया। बाताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों ही उच्च शिक्षित है।

Related Articles

Back to top button