मनोरंजन

शाहरूख ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुम्बई : शाहरुख फिल्मों में काम करना चाहता था। उसकी इच्छा थी कि सलमान उसके गॉडफादर बने। 6 अक्टूबर 2018 को उसने सलमान की निजी सहायक को फोन लगा कर सलमान का फोन नंबर मांगा। जब उसे फोन नंबर देने से मना कर दिया गया तो उसने अपशब्द कहे और सलमान को जान से मारने की धमकी दे डाली। शाहरुख ने बताया कि वह कई बार सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट भी गया, लेकिन उसे सलमान से मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद शाहरुख उर्फ शेरा ने सलमान के पिता सलीम खान का नंबर हासिल कर लिया। उसने सलीम खान को फोन लगा कर सलमान का नंबर मांगा। सलीम खान ने देने से इनकार कर दिया तो शाहरुख ने धमकी दी। उसने अपने आपको गैंगस्टर छोटा शकील की गैंग का सदस्य बताया। इस पर सलमान के परिवार की ओर से पुलिस को बताया गया और बांद्रा पुलिस स्टेशन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बाद में शाहरुख उर्फ शेरा पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

Related Articles

Back to top button